फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युवा कांग्रेस हमीरपुर की टीम राहत सामग्री के साथ मंडी रवाना, सुनील शर्मा बिट्टू ने दिखाई हरी झंडी

अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 11:14 AM IST

युवा कांग्रेस हमीरपुर की टीम हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री से भरी गाड़ी के साथ आज सुबह मंडी रवाना हुई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने गांधी चौक हमीरपुर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। युवा कांग्रेस के पूर्व मीडिया सेल के चेयरमेन डॉ. चंदन राणा, प्रदेश महासचिव अखिलेश चौधरी, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ठाकुर एवं युवा साथियों जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बिशव शामा, विधानसभा उपाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोहित शास्त्री, राजन सिंह राणा के प्रयास और सहयोग से रोजाना काम, बाथरूम किट, जूते-चप्पल और कंबल से भरी गाड़ी सिराज विधानसभा के लिए गई जहां पहले से काम कर रहे युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सौजन्य से राहत सामग्री को बाढ़ से पीड़ित गांवों में वितरण किया जाएगा। इस दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि युवा कांग्रेस हमीरपुर की ये पहल और प्रयास सराहनीय है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश वासी विशेषकर युवा आपदा ग्रसित क्षेत्रों में सृजन कार्यों को गति दे रहे हैं। युवाओं की ये मानवीय पहल समाज की संवेदनशीलता को दर्शाती है और आपदा के समय एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें