फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमन भारती बोले- तिरपाल पर राजनीति कर रहे हैं सांसद अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर अब तिरपाल की राजनीति पर उतर आए हैं, जहां भी वह जा रहे हैं वहां तिरपाल की गिनती करने में लगे हुए हैं। अगर जनता का दुख-दर्द सीखना है तो वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से सीखे जो न केवल आपदा की इस घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं बल्कि जिन लोगों के कच्चे घर गिर चुके हैं उन्हें भी पक्का घर बनाने के लिए सात लख रुपये देने की घोषणा कर रहे हैं। यह बात जिला कांग्रेस निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान आपदा से हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री सिर्फ 10 फीसदी ही 1500 करोड़ देने की घोषणा कर कर गए हैं और भाजपा नेता इसका गुणगान करने में लगे हैं। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा पर निशाना साधते हुए भारती ने कहा कि हमीरपुर के विधायक ने जनता की आवाज विधानसभा में उठाने के लिए मंच दिया गया है वहां वे अपने परिवार के मुद्दे उठाते हैं। जनता की आवाज हमीरपुर तक ही सीमित रह जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें