राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में भूगोल विभाग ने अग्नि संबंधी आपदाओं से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने आग लगने के विभिन्न कारण और उससे निपटने के तरीके विद्यार्थियों से साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान किया है कि महाविद्यालय में सीखी प्रत्येक गतिविधि को समाज के साथ साझा करें। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने जागरूकता अभियानों में विद्यार्थियों के बढ़चढ़ कर भाग लेने की प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. अरविंद पुरी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।