विश्व प्रसिद्ध धार्मिक सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ में आने वाले चैत्र माह के मेलों के लिए होने वाली तैयारी के लिए दियोटसिद्ध में बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंदिर आयुक्त व डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि मेलों में पूरे मंदिर व आसपास के क्षेत्र को पांच सेक्टर में बांटा जाएगा। इन सेक्टर में सेक्टर मेजिस्ट्रेट सहित पुलिस विभाग व अन्य प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहेंगे। मेलों के दौरान सुरक्षा, मंदिर की साजों सजा और खासकर यातायात को सुचारू रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद जताई है कि आने वाले मेलों में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा।