लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बहुतकनीकी काॅलेज बड़ू के सभागार में आयोजित दूसरा पूर्वाभ्यास किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों-कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।