फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह बोले- मतदान प्रक्रिया को गहनता से समझें सभी अधिकारी

Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 03:31 PM IST

बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में सोमवार को पंचायतीराज संस्थाओं की मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास के विभिन्न सत्रों के दौरान एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह और अन्य मास्टर ट्रेनर अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। एसडीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं विवाद रहित संपन्न करवाने के लिए पीठासीन और मतदान अधिकारियों को सभी नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने पीठासीन और मतदान अधिकारियों से कहा कि वे मतदान प्रक्रिया और राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों को गहनता के साथ समझें। किसी भी नियम या प्रक्रिया को लेकर उन्हें कोई शंका है तो तुरंत मास्टर ट्रेनरों या अन्य उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। इस प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास में तहसीलदार नरेश पटियाल, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, हमीरपुर उपमंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें