हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई हमीरपुर कमेटी का चुनाव शनिवार को हुआ। 16 सदस्यीय जिला कमेटी में संसार राणा अध्यक्ष, अजय शर्मा सचिव, पुनीत उप्पल कोषाध्यक्ष, रेखा गौतम उपाध्यक्ष, राम प्रकाश सहसचिव और उर्मिला, अंजना, मनीषा,राजेश, सुशील, अंजना शर्मा, रविंद्र,सुषमा, भावना, पुरुषोत्तम और अंजू को सदस्य चुना गया। कमेटी के चुनाव के बाद राज्य स्तरीय सम्मेलन में को लेकर चर्चा की गई। जिला कमेटी में संसार राणा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का 21वां सम्मेलन 10 से 12 जुलाई को सोलन में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न जिलों से 250 प्रतिनिधि कार्यकर्ता,सामाजिक चिंतक एवं जनसंगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे।