फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा ने जिप और नप सदस्य के प्रत्याशी मैदान में उतारे, प्रवीण ठाकुर जिप और नीरज ठाकुर नप सदस्य का लड़ेंगी चुनाव

उपमंडल सुजानुपर के जिला परिषद वार्ड बीड़ बगेहडा और नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर सात के चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। सुजानपुर में प्रेसवार्ता कर भाजपा मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष विक्रम राणा के पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। 29 सितंबर को दोनों वार्ड में चुनाव प्रस्तावित है। जिला परिषद वार्ड बीड़ बगेहड़ा से प्रवीण ठाकुर को चुनाव में उतारा गया है। वह पूर्व में जंदरू पंचायत के प्रधान भी रहे हैं। सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में पार्षद पद के लिए नीरज ठाकुर पत्नी अनिल ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। विक्रम राणा ने कहा के दोनों वार्ड में पहले भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही चुनाव जीते थे और एक बार फिर पार्टी की जीत होगी। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव में उतारे गए है यदि कोई पार्टी कार्यकर्ता इनके खिलाफ आजाद चुनाव लड़ता तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोनों ही चेहरे पार्टी की लंबी विचार विमर्श के बाद चुनावी मैदान में उतारे गए हैं। दोनों ही उपचुनाव में जीत सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन दोनों उम्मीदवारों का नामांकन पत्र भरने के लिए तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के इकाई के प्रधान सुमन गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, महामंत्री जगन कटोच सहित के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला परिषद वार्ड सदस्य के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से कैप्टन रंजीत राणा ने जीत हासिल की थी। वह अब कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा में पहुंचे है तो वहीं नप सुजानपुर के वार्ड नंबर 7 से पार्षद पवन कुमार का निधन हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें