फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मैं एक्सीडेंटल विधायक नहीं हूं बल्कि एक्सपेरिमेंटल विधायक हूं- सुरेश कुमार

सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा के बयानों पर सर्किट हाउस हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा है कि मैं एक्सीडेंटल विधायक नही हूं बल्कि एक्सपेरिमेंटल विधायक हूं क्योंकि मैंने छात्र राजनीति से लेकर अब संघर्ष किया है। जबकि राजेन्द्र राणा ने तो दूसरों के कंधों को रौंद कर राजनीति करते हैं। सुरेश कुमार ने पूछा कि बुडबिडा होटल में क्या कांड हुआ था और इस पर बाद में क्या कार्रवाई हुई थी। सुरेश कुमार ने कहा कि राजेन्द्र राणा मेरे पर्सनल व्यवसाय पर चले गए और अगर आप राजा हरीश चंद्र है तो आप बताए कि बुडबिला घटना क्या थी और उसके पीछे क्या भूमिका रही थी और इसके बाद सरकार ने क्यों चेयरमैन के पद से हटाया था। सुरेश ने कहा कि जब राजेन्द्र राणा राजनीति में भी नहीं आए थे तब से मेरे पास पेट्रोल पंप थे और व्यवसाय करते समय लाखों रूपये का लेनदेन भी होता है। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ में रेहड़ी लगाने वाला व्यक्ति राजेन्द्र राणा कैसे दानवीर बन गया है राणा ये भी बताए कि उनकी संस्था को पैसा कहां से आता है और वह इतने अमीर कैसे बन गए। राणा को इन तमाम सवालों का स्पष्टीकरण देना चाहिए। सुरेश ने कहा कि राजेन्द्र राणा शपथ पत्र से मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करे और साबित नही हुआ तो कोर्ट में केस किया जाएगा। वहीं भोटा चैरिटेबल हॉस्पिटल विवाद पर बोलते हुए विधायक सुरेश ने कहा कि धरना प्रदर्शन करने बाली आम जनता नहीं बीजेपी के लोग है। बीजेपी के विधायक इस मसले को राजनितिक रंग देकर अपनी सियासी रोटियां शेकने का प्रयास कर रहे है। विधायक ने कहा कि जीएसटी का मसला अकेले हिमाचल प्रदेश का नहीं है बल्कि केंद्र सरकार ही जीएसटी काटती है, ऐसे मे बीजेपी राजनीती करने के बदले केंद्र सरकार से भोटा चैरिटेबल हॉस्पिटल के जीएसटी को बंद करवाने मे सहयोग करें तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रहे है।भोटा हॉस्पिटल का लोगों को भविष्य मे भी इसी तरह लाभ मिलता रहे इसके लिए लैंड एक्ट के कानूनों की जाँच जारी है और आवश्यकता अनुसार सरकार इस एक्ट मे संशोधन कर राहत प्रदान करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें