सीएम सुक्खू के गृह जिले में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मोर्चा संभाला। खराब तबीयत के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ऐतिहासिक गांधी पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ खूब गरजे। धूमल ने कहा कि एक साल पहले झूठ के बल पर कांग्रेस सत्ता में आई। प्रदेश में जनता आक्रोश में है। आपदा में जिन लोगों के घर घिरे वह टेंट में रहने को मजबूर हैं। यह जश्र का मौका नहीं है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की हर गांरटी फेल हुई है। पिछली दफा महिला शक्ति 1500 रुपये के धोखे में आ गई। कांग्रेस ने चुनावों में कईंयों के फार्म भरे और कईंयों के खाते में पैसा डाल दिया, लेकिन अब जनता समझ चुकी है।