पीएम श्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में सोमवार को वार अगेंस्ट ड्रग्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से वार अगेंस्ट ड्रग्स कार्यक्रम में पुलिस का सहयोग करने की भी मांग की। मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य मुस्ताक मोहम्मद सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।