फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए महज एक नामांकन, औपचारिक घोषणा कल

अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 Jan 2025 05:13 PM IST

जिला भाजपा हमीरपुर के अध्यक्ष के लिए महज एक नामांकन प्राप्त हुआ है। वर्तमान में भाजपा के जिला महामंत्री राकेश ठाकुर ने नामांकन किया है। इकलौता नामांकन मिलने के बाद अब उनका अध्यक्ष बनना तय है। हालांकि उनके नाम की घोषणा सोमवार को पार्टी की ओर की जाएगी। चुनाव प्रभारी हमीरपुर विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। कल जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। उन्होंने कहा कि जिले में बचे हुए पांच मंडलों के चुनाव भी जल्द ही कर लिए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें