राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने शिरकत की। शिविर में 39 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विद्यालय और आसपास क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्र अंशुल शर्मा, आदर्श शर्मा एवं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्रा रूशाली ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अंजू, उमा, राजेंद्र, अनिल आदि मौजूद रहे।