हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 8 पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता नवीन शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि अटल भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपने कार्यों से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अटल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा। नवीन शर्मा ने अटल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, ग्रामीण सड़क विकास, आर्थिक सुधार, पोखरण परमाणु परीक्षण तथा भारत की विदेश नीति को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सिंपल शर्मा ,बूथ अध्यक्ष सोनू शर्मा ,उपप्रधान राजीव शर्मा, वार्ड पंच ऊषा देवी, देश राज शर्मा, गुणदत्त शर्मा सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।