फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुजानपुर चौगान की सुंदरता बढ़ाने के लिए किया जाएगा गेट का निर्माण

Krishan Singh Updated Sat, 10 Aug 2024 05:30 PM IST

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत राणा ने शनिवार को सुजानपुर में प्र्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपमंडल सुजानपुर में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 25 लाख बजट का प्रावधान करवाया गया है। दो डिविजन खोलने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो डिवीजन पूर्व में बंद कर दिए गए थे, उन्हें शीघ्र खोलना की तैयारी की जा रही है। बजट राशि से सड़कों निर्माण कार्य 20 दिनों के भीतर शुरू करवाया जाएगा ताकि कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि सुजानपुर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा न के बराबर होने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन शीघ्र ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों के भरने कवायत शुरू कर दी गई है। इसके साथ सुजानपुर शहर में मुख्य बस स्टैंड के ऊपर आठ लाख रुपये की लागत से वर्षा का निर्माण रवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरी गति के साथ करवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें