फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में मानसी प्रथम

एनसीओई साई सेंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर हमीरपुर का नाम रोशन किया है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने सामाजिक संस्था यस हिमाचल की ओर से मानसी व उनके प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच प्रेम ठाकुर व सहयोगी कोच नेहा सूद को भी सम्मानित किया। नरेंद्र अत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों साई सेंटर हमीरपुर में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच उपलब्ध हैं, जिससे स्थानीय बच्चों के साथ पूरे प्रदेश व अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रशिक्षण मिल रहा है। साई सेंटर प्रभारी विद्या ने बताया कि मानसी काफी प्रतिभावान खिलाड़ी है। इससे पहले भी उन्होंने अलग अलग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आने वाले समय में मानसी और बेहतर प्रदर्शन करके सेंटर का नाम रोशन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें