फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महिला मंडल का भवन नहीं, कैसे चलेगा काम, उपायुक्त के पास फरियाद लेकर पहुंचा महिला मंडल धलोट

ग्राम पंचायत धलोट के तहत आने वाले धलोट का महिला मंडल मांग को लेकर शुक्रवार के दिन उपायुक्त हमीरपुर से मिला। महिला मंडल का भवन न होने के कारण पेश आ रही परेशानियों के बारे में डीसी का अवगत करवाया। महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि भवन न होने की वजह से सामान को रखने की उचित व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लोगों ने आपसी सहयोग से महिला मंडल के लिए सामान खरीद रखा है लेकिन इसे रखने की व्यवस्था नहीं है। महिला मंडल का यह सामान इधर उधर पड़ा है। महिला मंडल धलोट की महिलाओं ने बताया कि भवन निर्माण के लिए जमीन भी उपलब्ध नहीं है। जमीन को महिला मंडल के नाम करवाकर यहां भवन निर्माण किया जाए। भवन निर्माण होने से महिला मंडल के सामान का एक जगह पर सुरक्षित रखा जा सकता है। वर्तमान हालात ऐसे हैं कि महिला मंडल द्वारा खरीदा गया सामान इधर उधर पड़ा हुआ है। लोगों से एक-एक रुपया जोड़कर महिला मंडल ने सामान लिया हुआ है। लोगों की सुविधा के लिए लिया गया इस सामान का उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा। भवन के अभाव में सामान को कहीं अन्यत्र रखा गया है। वहीं, महिला मंडल की प्रधान अनीता देवी ने बताया कि महिला मंडल के लिए भवन निर्माण किए जाने की मांग को लेकर उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा गया है। प्रशासन से जल्द भूमि महिला मंडल के नाम करवाकर भवन निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें