फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मकानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएं, 85 हजार रुपये तक सब्सिडी पाएं

अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 06:42 PM IST

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को बस अड्डा के पास पंजाब नेशनल बैंक के दो दिवसीय हाउसिंग लोन एवं सूर्या घर ऋण एक्सपो का शुभारंभ किया। एक्सपो के आयोजन के लिए पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इससे आम लोग अपने मकानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए सूर्या घर ऋ ण योजना के तहत सात फीसदी दर पर ऋ ण और 85 हजार रुपये तक सब्सिडी की सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे। इसी प्रकार, हाउसिंग लोन के मामले भी तुरंत स्वीकृत होंगे। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले जिला हमीरपुर के छह राजस्व गांवों को सूर्या घर योजना के तहत एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जिला में घरों की छतों पर सूर्या घर योजना के तहत सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लगभग 600 मामलों को मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इसके तहत हिमाचल में अधिकतम 85 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इतनी सब्सिडी किसी अन्य राज्य में नहीं है। उपायुक्त ने मौके पर ही मंजूर किए गए हाउसिंग लोन और सूर्या घर ऋण योजना के लाभार्थियों को ऋ ण स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए। इनमें विजय कुमार को एक करोड़ रुपये और सोनिया गुप्ता को 50 लाख रुपये का हाउसिंग लोन मंजूर किया। इनके अलावा हेमराज शर्मा, विजय वर्मा और अन्य लाभार्थियों को भी ऋ ण स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक मुख्यालय के एजीएम एम नंदा कुमार और बैंक के सर्कल कार्यालय के उपप्रमुख किशोर बाबू ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल और बैंक के अन्य अधिकारियों ने भी आम लोगों को ऋ ण योजनाओं से अवगत करवाया तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें