फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद सारथी ने भरा नामांकन

हिमाचल प्रदेश में 1 जून को होने वाले लोकसभा और उपचुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गई है। इसके साथ ही राज्य में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई तय की गई है। 10 मई को छुट्टी के बावजूद नामांकन किया जा सकेगा। 11 मई को महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी रहेगी। इस दिन नामांकन नहीं होंगे। छंटनी प्रक्रिया 15 मई को तथा नामांकन वापिस लेने की अंतिम तिथि 17 मई 2024 होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच किसी भी समय दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन के पहले दिन संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद सारथी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रमेश चंद सारथी ऊना जिले की तहसील भरवाईं के गांव गिंदपुर डाकघर गिंदपुर मलौन के निवासी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें