आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सिकांदर नुहाड़ा में एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10:00 से शुरू हुए शिविर में अब तक 30 लोगों की एक्सरे स्क्रीनिंग की गई है। इस दौरान टीबी संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। संभावित मरीजों की बलगम की जांच होगी। यदि इनमें टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो इनको दवाई लगाई जाएगी।