फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान में कामगार कल्याण बोर्ड आगे आया

प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने भी सक्रिय पहल की है। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने वीरवार को यहां बोर्ड मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश भर में बोर्ड के कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चिट्टा (हेरोइन) का विरोध करने की शपथ दिलाई। इस दौरान बोर्ड के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने नशे से बचने और समाज में इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को चिट्टे (हेरोइन) और अन्य नशे से मुक्त किया जाए, ताकि हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि प्रदेश को चिट्टे और अन्य नशे के पदार्थों से पूरी तरह मुक्त करना है। चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में हम सबका योगदान जरूरी है। हम नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और इसे समाज से खत्म करने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करें। चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान न केवल एक प्रशासनिक पहल है, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। निर्माण श्रमिकों में चिट्टे के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बोर्ड की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें