स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांगू में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 123 लोगों के एक्सरे किए गए। दो लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी अरविंद कौंडल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से शिविरों का आयोजन कर रहा है।