निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के रोजगार कक्ष में मंगलवार को परिचालक के पदों के लिए पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। स्क्रीनिंग एवं दस्तावेजों का निरीक्षण करवाने के लिए 25 पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसमें अनुसूचित जाति जनजाति के 10 तथा अनुसूचित जाति के 15 पूर्व सैनिकों ने अपने दस्तावेजों का निरीक्षण करवाया। इसके बाद अब पैनल तैयार किया जाएगा तथा सीटों की मांग के अनुसार इन पूर्व सैनिकों को नियुक्त किया जाएगा। उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को परिचालकों के पदों के लिए पूर्व सैनिकों की स्क्रीनिंग व दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया जिसमें 25 लोगों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया।