फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नादौन-हमीरपुर मार्ग का कुछ हिस्सा यातायात के लिए बंद

निर्माणाधीन बस अड्डा के समीप भूस्खलन होने के कारण नादौन-हमीरपुर मार्ग का कुछ हिस्सा यातायात के लिए बंद कर दिया है। नादौन की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक तौर पर बाइपास का प्रयोग करना पड़ रहा है। यह संपर्क सड़क 500 मीटर की दूरी के बाद नादौन-हमीरपुर मुख्य सड़क से मिलती है। इसके अलावा कुछ वाहन चालक पक्का भरो व अणु होकर हमीरपुर बस अड्डा पहुंच रहे हैं। बस अड्डा निर्माण के लिए डंप किए मलबे के पहाड़ को काटा गया। भूस्खलन होने से सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा दरक गया था। इस कारण यहां पर आवागमन काफी जोखिमभरा हो गया था। अब प्रशासन ने इस मार्ग के कुछ हिस्से पर यातायात बंद किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें