फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बॉक्सिंग के पहले मुकाबले में सोलन ने किन्नौर को हराया

Ankesh Dogra Updated Mon, 30 Mar 2026 04:32 PM IST

राज्य स्तरीय युवा बॉक्सिंग प्रतियोगिता सोमवार को गांधी चौक हमीरपुर में शुरू हुई।प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों में खेल की भावना पैदा होती हैं और वह नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने आयोजन के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन हमीरपुर के महासचिव अनिल मनकोटिया ने बताया तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 130 बॉक्सर भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर अप्रैल माह में गुवाहटी में प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में पहली बाउट सोलन के अजीम नेगी व आकाश भारद्वाज किन्नौर के बीच में हुई। जिसमें अजीम नेगी विजेता रहे,दूसरी बाउट आरूष सिरमौर व सिद्धार्थ किन्नौर के बीच में हुई, जिसमें सिद्धार्थ विजय रहे। तीसरी बाउट पवित्र हरजोत ऊना व जतिन भंडारी किन्नौर में हुई,जिसमें पवित्र हरजोत विजेता रहे। 50 किलोभार वर्ग में पहला मुकाबला सिद्धार्थ व सौरभ के बीच हुआ जिसमें सौरभ विजेता,55 किलो भारवर्ग में मुकाबला ऋषभ कांगड़ा व प्रांजल साईं बिलासपुर के हुआ, जिसमे प्रांजल विजेता रहे। इसी भारवर्ग में आर्यन ऊना व सूर्यांश शिमला में आर्यन विजेता रहे। प्रतियोगिता में दिनभर 40 मुकाबले खेले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें