फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया

उपमंडल भोरंज के शिव मंदिर धमरोल में ब्रह्मवैवर्त महापुराण भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य देवेंद्र शर्मा ने कृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब कंस को यह पता चल गया कि उसकी मृत्यु का कारण देवकी के गर्भ से पैदा हो चुका है और सुरक्षित निकल भी गया है तो वह अत्यंत क्रोधित हुआ। वह बाल कृष्ण की हत्या करने की योजनाएं तैयार करने लगा। उसने अपनी सहोदरा पूतना को भेजा। पूतना अपने स्तनों पर विष लगाकर योजनाबद्ध तरीके से नंद बाबा के घर तक पहुंच गई। जहां पर उसने माता यशोदा से कान्हा से मिलने की इच्छा व्यक्त की। कथा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन हैप्पी क्लब धमरोल की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें