राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. संजीव राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी गुलामदीन प्रवक्ता अर्थशास्त्र और रीना ठाकुर प्रवक्ता जीव विज्ञान ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। उन्होंने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव राणा ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष नमिता ठाकुर, पूजा, विद्या देवी, देशराज, डॉ. सचिन शर्मा, राजकुमारी, शकुंतला आदि उपस्थित रहे।