फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में नशा निवारण पर कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में बुधवार को नशा निवारण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल से डॉ पंकज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्ररेणा देते हुए नशे से होने वाले शारीरिक दुष्प्रभावों के बारे में बताया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार भनवाल ने कहा कि यदि महाविद्यालय परिसर में किसी भी छात्र को यदि नशे से संबंधी कोई प्रक्रिया दिखती है तो वे गोपनीय तरीके से नशा करने वाले छात्रों के नाम महाविद्यालय प्रशासन को दें जिससे महाविद्यालय प्रशासन उन छात्रों पर उचित कार्रवाई कर सके। इस मौके पर प्रो राजीव ठाकुर, नशा निवारण के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशि शर्मा, प्रो. निर्मला तथा एनएसएस यूनिट व अन्य छात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें