फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आईटीआई रैल में निजी कंपनी ने किया साक्षात्कार का आयोजन

रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई रैल में निजी कंपनी ने साक्षात्कार का आयोजन किया। साक्षात्कार में 82 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनी ने 60 अभ्यर्थियों को चयनित किया। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 28,300 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इन्हें भोजन, वर्दी, पीएफ, ईएसआई और मेडिकल की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न निजी कंपनियों के सहयोग से कैंपस साक्षात्कार और रोजगार शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य प्रशिक्षुओं से भी ऐसे अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें