पुलिस विभाग हमीरपुर की ओर से मंगलवार को नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल अध्यापकों, स्कूल विद्यार्थियोंं व अन्य लोगों ने भाग लिया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करना अति आवश्यक है। समाज का सहयोग है बहुत महत्वपूर्ण है। हर व्यक्ति के सहयोग से समाज से नशे को मिटाया जा सकता है।