फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पाइपलाइन के लिए खोदी गई नालियों से बढ़ी परेशानी, दुकानदारों ने उठाई सड़क बहाली की मांग

शहर में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई अब स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद संबंधित ठेकेदार ने खोदी गई नालियों को समतल नहीं किया, जिससे कई स्थानों पर मिट्टी के ढेर जमा हैं और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सड़क किनारे पड़ी मिट्टी और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि जहां-जहां पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है, वहां तत्काल मिट्टी भरकर सड़क को पहले की स्थिति में बहाल किया जाना चाहिए। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी काफी रहती है। ऐसे में सड़क पर बिखरी मिट्टी और पत्थरों के कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। बरसात के दौरान कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दुकानदारों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन कार्य पूरा होने वाले क्षेत्रों में जल्द से जल्द मिट्टी समतल कर सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि व्यापार, यातायात और पैदल आवाजाही सामान्य हो सके। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश वात्स्यायन ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के बाद संबंधित स्थानों पर कंक्रीट डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार को मिट्टी हटाने और रास्ते को व्यवस्थित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें