फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पशुगणना कार्य के लिए पंचायत सचिवों को बनाया जा रहा निपुण, सलासी में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

पशुगणना कार्य के लिए पंचायत सचिवों को निपुण बनाया जा रहा है, जिसके लिए जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड बिझड़ी के पंचायत सचिवों के साथ कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ई-परिवार सर्वे एप के बारे में जानकारी दी गई। पशुगणना का कार्य पंचायत सचिवों की ओर से किया जाना है। पंचायत में किस परिवार के पास कौन सा दुधारू पालतू पशु है, किस प्रजाति के हैं सहित अन्य संबंधित जानकारी सरकार ई-परिवार सर्वे एप के माध्यम से पंचायती राज विभाग और सरकार के पास पहुंचेगी। इस कार्य को सुचारू रूप से शुरू करने के लिए पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत की स्वीकृति प्रबंधन प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। यह एक प्रणाली है जो ग्राम पंचायत के द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों जैसे विकास योजनाओं, वित्तीय खर्चों के लिए औपचारिक स्वीकृति या मंजूरी के लिए इस्तेमाल की जाती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद पंचायत सचिव अपने-अपने क्षेत्र में पशुगणना कार्य को आरंभ करेंगे। 15 मई तक ई-परिवार सर्वे एप का उपयोग करके पशुओं का डेटा एकत्रित किया जाएगा। इन पशुओं में गाय, भैंस, भेड़ आदि की जानकारी शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें