खनौली पंचायत में स्टोन क्रशर स्थापित किए जाने के विरोध में सोमवार ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अमरजीत सिंह हमीरपुर से मिला। 11 गांवों में बजाहर, फगुआ द ग्रां और तपालधार, टोरू, महेशक्वाल, थाती, जमूली, खैरी, डाका आदि के ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा जिस जगह पर क्रशर स्थापित किया जा रहा वहां 11 गावों की आबादी प्रभावित होगी। क्रशर से उनकी उपजाऊ भूमि बर्बादी होगी। गांवों के आधी आबादी खेती बाड़ी करके अपनी आजीविका कमाती है। अगर क्रशर भूमि के साथ स्थापित होगा तो ग्रामीणों को खासी दिक्कत होगी। जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि खनौली में क्रशर यूनिट लगाए जाने के लिए काम किया जा रहा है लेकिन आसपास के लोग विरोध कर रहे हैं। दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी समस्या की शिकायत उपायुक्त हमीरपुर के पास दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी सुजानपुर के खैरी में ग्रामीणों ने इस समस्या के बारे में बताया है। अगर क्रशर लगेगा तो खेतीबाड़ी भी प्रभवित होगी। उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।