राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबोह में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रण सिंह ने की। उन्होंने एनएसएस की समाजोपयोगी गतिविधियों और इसकी महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने, स्वच्छता, शिक्षा और जागरूकता अभियानों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समापन पर लड़कों में विवेक को तथा लड़कियों में ज्योति को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक घोषित किया गया।