फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: नगर निगम ने सब्जी मंडी के लिए तलाश की जमीन की संभावनाएं

हमीरपुर शहर में फैली सब्जी विक्रेताओं को अब शीघ्र ही नया ठिकाना मिलेगा। बेतरतीब ढंग से बैठे सब्जी विक्रेताओं को अब नया ठिकाना प्रदान किया जाएगा। नगर निगम हमीरपुर सब्जी मंडी के लिए नई जमीन चिन्हित करेगा। इसके लिए नगर निगम ने जमीन की संभावना तलाशना शुरू कर दिया है। इससे सब्जी विक्रेताओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि लोगों को भी सुविधा उपलब्ध होगी। अतिक्रमण को लेकर शहर में लगातार सवाल उठते रहे हैं ऐसे में सब्जी बिक्री के लिए बाजार बनने से शहर में स्वच्छता व्यवस्था भी सुधरेगी। हालांकि नगर निगम के तहत शहर में सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान सुनिश्चित किया गया था, लेकिन समय परिवर्तन के साथ साथ सब्जी विक्रेताओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। स्थान न होने के कारण दुकानदारों ने शहर के बीच में ही जहां स्थान मिला वहीं पर अपनी दुकानदारी सजा ली है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने सड़क के बीच तथा निकासी नालियों पर कब्जा जमा कर अपनी दुकानदारी सजाई हुई है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सब्जी मंडी को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। शहर में बस स्टैंड से शहर के लिए जाने वाली सड़क पर सब्जी मंडी के लिए चिन्हित किया गया है। यहां पर लगभग 50 से अधिक दुकानें स्थित हैं। इसके अलावा गांधी चौक से लेकर मेडिकल अस्पताल तक विभिन्न स्थानों पर सब्जी की दुकानें सजी हुई हैं। अगर इन दुकानों को एक ही जगह उचित स्थान मिलता है तो न केवल दुकानदारों को राहत मिलेगी बल्कि ग्राहक भी आसानी से सब्जी की खरीददारी कर सकेंगे। वर्तमान में दुकानदार अपनी मर्जी का दाम वसूल रहे हैं। इससे भी लोगों को राहत मिलेगी। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम हमीरपुर के तहत सब्जी मंडी का स्थान कम हो गया है। दुकानदारों ने अतिक्रमण करके शहर के बीच सब्जी की दुकानें खोल रखी हैं। शीघ्र ही नई सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए सब्जी मंडी के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें