फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस हर जगह हारेगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचने में प्रदेश सरकार पर देरी व अनदेखी के आरोप लगाए। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौर में प्रदेश सरकार को हर संभव मदद मुहैया करवाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा आपदा का जायजा लेने केंद्रीय टीम को भेजा जाता है जिसके बाद राहत राशि प्रदेश सरकार को भेजी गई है। उन्होंने कहा कि अब यह प्रदेश सरकार का दायित्व है कि वह कितनी राशि और किन स्थानों पर राशि को बांटती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कितनी राशि कहां आवंटित की इस पर उन्हें व्हाइट पेपर निकालना चाहिए ताकि सच सामने आ सके। प्रदेश सरकार के द्वारा आपदा प्रभावितों को भूमि मुहैया करवाने के लिए केंद्र सरकार से नियमों में परिवर्तन के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा राहत के सवालों से भागने के लिए हमेशा नया बहाना ढूंढते हैं और इस मुद्दे को भी केंद्र के समक्ष उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर नीतिगत फैसला लेने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह जिला वार सूची भेजें कि कहां पर कितनी जमीन खाली बची है। राहुल गांधी के द्वारा केंद्र सरकार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत राशि भेजने के प्रश्न पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसी भी राज्य के साथ कोई भी सौतेला व्यवहार नहीं किया है और जहां जरूरत होती है वहां राहत राशि आवंटित की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र की बात हो या प्रियंका गांधी के संसदीय क्षेत्र की हर जगह पर राहत राशिफल तरीके से आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की बात तो कर रही है, लेकिन यूपीए सरकार नहीं अपने कार्यकाल में इसे बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि शायद कांग्रेस यह भूल चुकी है। प्रदेश में नगर निगम के चुनाव में देरी के प्रश्न पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में तो कांग्रेस की सरकार है और यहां वोटर लिस्ट का बहाना भी नहीं बन सकती है इसलिए चुनाव ही नहीं करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस हर जगह हारेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें