फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: विधायक सुरेश कुमार बोले- मनरेगा को बंद करने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार

Krishan Singh Updated Sat, 10 Jan 2026 03:10 PM IST

केंद्र सरकार मनरेगा को बंद करने का प्रयास कर रही है। मनरेगा में कई बदलाव किए गए हैं। योजना में बदलाव के बहाने इसको बंद करने का प्रयास सफल नहीं होगा। हमीरपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मनरेगा के नाम को बदलकर वीबी-जी राम जी किया गया। उसके बाद इसके बजट में कटौती की गई। मनरेगा को बचाने के लिए संग्राम शुरू किया गया है। प्रदेश, जिला और पंचायत स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों को जागरूक किया जाएगा। योजना में बदलाव कर पंचायत के कार्यों को भी छीनने का काम किया गया है। वीबी-जी राम जी योजना के तहत 60:40 अनुपात के तहत कार्य किए जाएंगे, जबकि पहले 90:10 अनुपात के तहत कार्य किए जाते थे। सांसद अनुराग ठाकुर के ब्यान पर सुरेश कुमार ने बताया कि अगर भाजपा के नेताओं को भगवान राम जी से इतना ही प्यार था तो इस योजना का नाम भगवान श्री राम योजना रख देते। योजना में बजट बढ़ाया गया है तो इसको कागजों के माध्यम से प्रमाणित किया जाए। इस मौके पर सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत राणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें