फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बोले- जंगलबैरी स्कूल में कला मंच का होगा निर्माण

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं हैं लेकिन कला मंच की कमी के कारण विद्यार्थियों को कार्यक्रम प्रस्तुत करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए आगामी वार्षिक समारोह से पूर्व कला मंच का निर्माण करवाया जाएगा। इसको लेकर बजट का प्रावधान किया जाएगा। समारोह में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना,नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक, गिद्दा, झमाकड़ा, आदि की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि ने 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। स्कूल प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समारोह के अंत में अकादमिक, खेलों सहित अन्य कार्यों में भाग लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर प्यार चंद, ब्लॉक समिति सदस्य सुरजीत कुमार सहित अभिभावक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें