फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शरारती तत्वों द्वारा समिति का साइनबोर्ड तोड़ने पर जताया रोष, एसपी से मिले दी हिमालयन ट्रक ऑपरेटर सहकारी परिवहन सभा सीमित के सदस्य

दी हिमालयन ट्रक ऑपरेटर सहकारी परिवहन सभा सीमित के सदस्य वीरवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर एसपी भगत सिंह ठाकुर से मिले। समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी की अगुवाई सदस्यों ने कहा कि सभी ट्रक मालिकों ने मिलकर दी हिमालयन ट्रक ऑपरेटर सहकारी परिवहन सभा सीमित का गठन किया है। समिति में कुल 76 सदस्य है जोकि सीमित में रहकर कार्य कर रहे हैं। गत दिवस समिति के कार्यालय में कुछ शरारती तत्व घुस गए और जबरदस्ती अंदर बैठे लोगों को बाहर निकाल दिया। उन्होंने लोगों को बाहर निकालकर कार्यालय में ताला लगा दिया और गाली गलौच करते हुए तोड़ फोड़ करने लगे। तोड़फोड के दौरान उन्होंने सोसाइटी का साइनबोर्ड तोड़ दिया और सभी को जान से मारने की धमकियां देने लगे। समिति सदस्यों ने मौके पर पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम के आने के बाद भी इस मामले में कोई उचित कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इन शरारती तत्वों ने समिति के चार कमरों पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से समस्या को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। समिति सदस्यों की मांग पर मौके पर निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें