फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई की बैठक संपन्न, की ये मांग

एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधन मंच हमीरपुर इकाई की बैठक बस स्टैंड हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थिति सदस्यों ने निगम प्रबंधन और सरकार से पेंशन महीने की पहली तारीख को जारी करने की मांग की। एच आरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करे। पेंशन हमारा कानूनी अधिकार है। पेंशन हमें पहली तारीख को ही जारी की जाए। सार्वजनिक स्थानों पर सरकार द्वारा बड़े -बड़े होर्डिंग में सुख की सरकार का नारा लिखा है। इस नारे के साथ एचआरटीसी पेंशनरों के लिए दुखदाई सरकार का नारा भी सुक्खू सरकार को लिखवाना चाहिए। बैठक में कमलेश कुमार, बलराज, श्रवण कुमार, राज कुमार, देवराज, प्रेमचंद, विचित्र, जसवंत सिंह मोती लाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें