फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में व्याख्यान का आयोजन, साइबर अपराध के बारे में दी जानकारी

राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में शुक्रवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान कॅरिअर काउंसलिंग और गाइडेंस सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर हुआ। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई।व्याख्यान में फगवाड़ा के निजी विश्वविद्यालय से सह आचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रकार व रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार बनवाल, डॉ. आचार्य डॉ. सुमन शर्मा, प्रो. प्रमोज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इसी के साथ महाविद्यालय के बीसीए और बीबीए विभाग के 90 विद्यार्थियों ने 45 दिनों का डाटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग कोर्स पूरा किया। प्रबंधक दीपक कश्यप और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर में करियर की संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें