फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सावन में कल्याण बोर्ड कार्यालय में शिवलिंग की स्थापना, श्रमिकों से ई-केवाईसी और ई-श्रम पंजीकरण की अपील

सावन मास के शुभारंभ पर भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बोर्ड कार्यालय परिसर में विधि-विधान के साथ शिवलिंग की स्थापना की। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से ई-केवाईसी और ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण समय रहते पूरा करने की अपील की। नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और सरल तरीके से पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत प्रदेशभर में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि श्रमिक आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर निःशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा वे स्वयं या निकटतम लोक मित्र केंद्र के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों प्रक्रियाएं पूरी करने वाले पात्र श्रमिकों को बोर्ड की 14 विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने सभी श्रमिकों से समय रहते पंजीकरण और ई-केवाईसी पूरी करने का आग्रह किया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में बोर्ड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें