फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में कुठेड़ा टीम विजेता

Krishan Singh Updated Wed, 05 Nov 2025 09:39 PM IST

जिला खो-खो एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 14 टीमों ने भाग लिया। जिला खो-खो एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। जूनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला बलडूहक और कुठेड़ा के बीच हुआ। इसमे कुठेड़ा विजेता बना। वहीं सब जूनियर वर्ग में कुठेड़ा ने नरेली टीम को हराया। वहीं सीनियर बॉयज और गर्ल्स वर्ग में भी कुठेड़ा टीम विजय घोषित हुआ। बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें