फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कृष्ण लाल सोनी बोले- परिवहन पेंशनरों को नहीं मिली डीए की किस्त

Ankesh Dogra Updated Sun, 05 Apr 2026 02:19 PM IST

पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की बैठक रविवार को बस अड्डा हमीरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष कृष्ण लाल सोनी ने की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रधान बंशी लाल सोनी, महासचिव सुशील कुमार आदि ने बताया कि पेंशन हर महीने की पहली तारीख को दी जाए। सभी पेंशनरों को एक साथ पेंशन दी जाए। चिकित्सा बिलों का भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि 2016 के एरियर की 50 हजार रुपये की किस्त सभी विभागों के पेंशनरों को दी गई है। उसी तर्ज पर परिवहन पेंशनरों को यह लाभ मिलना चाहिए। तीन प्रतिशत डीए की किस्त परिवहन पेंशनरों को नहीं दी गई। परिवहन पेंशनरों को कोई भी देय भत्ते समय पर नहीं दिए जाते हैं। यदि भत्ते दिए जा रहे हैं तो उसकी जानकारी भी मुहैया नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने सरकार व एचआरटीसी निगम प्रबंधन से मांग की है कि 70 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को एरियर दिया जाए। इस अवसर पर अजीत कुमार, विक्रम राणा, वीना भाटिया, पवन कुमार, किशोरी लाल, प्रेम चंद, लेखराम आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें