प्रदेश को चिट्टा मुक्त प्रदेश बनाने की कड़ी में बुधवार को जिला मुख्यालय में मिनी मैराथन आयोजित हुआ। मैराथन चिल्ड्रन पार्क से पुक्का भरो चौक तक हुआ। मैराथन में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों, रोटरी क्लब के सदस्यों, आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों,साई हॉस्टल, खेलो इंडिया व अन्य खेल एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े खिलाड़ियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रशासन या पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिभागियों ने नशामुक्त, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मैराथन के अंत में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ व एडीसी अभिषेक गर्ग ने विजेताओं को सम्मानित किया।