फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पुराने भवन में संचालित होगा होम्योपैथिक क्लीनिक

आयुर्वेदिक विभाग हमीरपुर के पुराने भवन में होम्योपैथिक क्लीनिक शुरू किया जाएगा। पुराने भवन का रंग-रोवन और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी होम्योपैथिक क्लीनिक नए भवन में चलाया जा रहा है। पुराना भवन को आयुष भंडार बनाया गया है। पुराने भवन के कुछ भाग को होम्योपैथिक क्लीनिक सेवाओं के लिए रखा जाएगा। जब मरम्मत कार्य संपन्न होगा तो पुराने भवन से होम्योपैथी सेवाएं संचालित होंगी। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नंदन शर्मा ने बताया कि पुराने भवन में रंग किया जा रहा है। यहां से होम्योपैथिक क्लीनिक शुरू होने पर मरीजों को भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें