आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी टिक्कर में वीरवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत प्रधान कुलबीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों की जांच के लिए पंचायत की ओर से विशेष रूप से शिविर का आयोजन किया गया है ताकि लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। शिविर में विशेषज्ञों की टीम ने 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ ब्लड टेस्ट किए।