एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत दडूही में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एचआईवी, टीबी, हेपटाइटस बी और सी के टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य शिविर में काफी संख्या में मरीजों ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में तीस से अधिक लोगों के टेस्ट किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से मरीजों को उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस दौरान जीवन शर्मा आईसीटीसी समन्वयक रीतू शर्मा, लैब टैक्निशयि टविंकल, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुशील, सीएचओ संगीता, सीएचओ नेहा, एनजीओ से रजनी, प्रोजेक्ट मैनेजर वरिंद्र, अनिला, श्रेष्ठा, अनीता, पुनम, ज्योति आशा कार्यकर्ता सुमनलता, रीता, सुमना देवी मौजूद रहीं।