हमीरपुर जिले के नौ परीक्षा केंद्रों में रविवार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए इन सेंटरों में 2763 उम्मीदवारों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में किया जा रहा है। प्रथम सत्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे जबकि दूसरा 2:30 से 4:30 तक होगा एडीसी अभिषेक गर्ग ने कहा कि नौ परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के बीच परीक्षा करवाई जा रही है।