फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुर में गो सम्मान रैली, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की उठी मांग

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को हमीरपुर शहर में गो भक्तों ने रैली निकालकर गो संरक्षण और संवर्धन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। रैली बाजार के विभिन्न हिस्सों से होकर निकली, जिसमें बड़ी संख्या में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने, देशभर में गो संरक्षण और संवर्धन के लिए एक समान कानून लागू करने तथा इस कार्य के लिए अलग विभाग गठित करने की मांग की गई। अभियान से जुड़े गो भक्त रसील सिंह मनकोटिया ने कहा कि इन मांगों के लागू होने से देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरी तरह शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से चलाया जा रहा है तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले में वर्तमान समय में लगभग 28 पंजीकृत गोशालाएं संचालित हैं। वहीं, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत जिले में अब तक करीब 31 हजार लोगों के हस्ताक्षर भी एकत्र किए जा चुके हैं। अभियान से जुड़े लोगों ने सरकार से गो संरक्षण से संबंधित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें